फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: सार्वजनिक स्थानों पर लगे चार्जिंग स्टेशन पर सावधानी से करें डिवाइस चार्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। अब साइबर अपराधी सार्वजनिक स्थानों पर लगे चार्जिंग स्टेशनों को हथियार बनाकर ठगी कर रहे हैं। नागरिक सतर्क व सचेत रहकर ही साइबर ठगी से बच सकते हैं। इसके लिए जिला पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक अधीक्षक सुरेंद्र सिंह भौरिया ने बताया कि मोबाइल, लैपटॉप व अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस की बैटरी खत्म होने पर उसे चार्ज करने के लिए किसी चार्जिंग प्वाइंट का इस्तेमाल करते हैं। सरकार ने भी नागरिकों की सुविधा के लिए कई सार्वजनिक जगहों पर चार्जिंग स्टेशन बनाए हैं, साइबर ठग इन चार्जिंग स्टेशनों की मार्फत अकाउंट में सेंध लगा सकते हैं। इसलिए यहां अपने डिवाइस को चार्जिंग करते हुए सावधान रहना चाहिए।
बताया कि इन चार्जिंग स्टेशनों पर लगी हुई डाटा केबल में जालसाज पहले से ही चिप लगाकर रखते हैं। अगर कोई आमजन उस डाटा केबल से अपनी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस चार्ज करता है तो जालसाज डाटा केबल में लगी चिप के माध्यम से डिवाइस का सारा डाटा उस चिप में स्टोर कर लेते हैं। इसी डाटा की मदद से वे बाद में अकाउंट खाली करके साइबर ठगी को अंजाम देते हैं। सार्वजनिक स्थानों पर लगे इस प्रकार के चार्जिंग स्टेशनों का इस्तेमाल करते समय ध्यान रखें। वहां पर पहले से लगी डाटा केबल का प्रयोग न करें। अपने डिवाइस चार्ज करते समय अपनी खुद की तथा किसी जानकार विश्वसनीय व्यक्ति की ही डाटा केबल या चार्जर प्रयोग में लाएं।
विज्ञापन

बताया कि जरूरी नहीं कि केवल सार्वजनिक स्थानों पर ही ऐसे साइबर अपराध होते हैं बल्कि किसी दुकान, शोरूम और माल में भी शिकार हो सकते हैं। इसलिए कहीं पर भी अपनी डिवाइस को चार्ज पर लगाकर उसे छोड़कर न जाएं बल्कि उस पर लगातार निगरानी रखें। किसी भी दुकानदार या अन्य अज्ञात को अपने डिवाइस का पासवर्ड न बताएं। अगर जरूरी भी हो तो अपनी निगरानी में पासवर्ड ओपन करें तथा डिवाइस लेते ही अपना पासवर्ड बदलें। अगर सावधानी या सतर्कता रखने के बावजूद साइबर ठगी का शिकार हो जाएं तो साइबर हेल्प नंबर 1930, अपने बैंक तथा नजदीकी पुलिस स्टेशन में तुरंत शिकायत दें। साइबर क्राइम पोर्टल पर भी अपनी शिकायत दर्ज कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें