फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: अनाज मंडी में अव्यवस्थाओं का आलम

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। थानेसर अनाज मंडी में बदहाल वाटर कूलर। संवाद
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। अनाज मंडी में धान की खरीद 23 सितंबर से शुरू होनी है। इसके लिए मार्केटिंग विभाग की ओर से तैयारियां भी की गई हैं जिसके चलते आढ़तियों व किसानों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के दावे भी विभाग की ओर से किए जा रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद भी थानेसर अनाज मंडी में कई तरह की मूलभूत सुविधाओं की कमी देखने को मिल रही है जबकि व्यापारियों व किसानों की माने तो जिले की अन्य मंडियों के हालात भी ऐसे ही है। इन मूलभूत सुविधाओं को लेकर प्रशासन की ओर से सुध न लिया जाना, प्रशासनिक दावों की पोल खोलता है। अनाज मंडी में कहीं गंदगी के ढेर तो कहीं अव्यवस्था का आलम बना हुआ है, जिससे किसानों व आढ़तियों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन


जबकि अनाज मंडी में धान को लेकर किसान पिछले कई दिनों से पहुंचने लगे है, जिसके चले दिनभर मंडी में काम करने वाले श्रमिक भी धान की फसल की नमी को सुखाने के लिए काम करते देखे जा सकते है। वहीं मार्केट कमेटी सचिव हरजीत सिंह का कहना है कि अनाजमंडी में तैयारी पूरी की जा रही है। इसके लिए साफ सफाई की व्यवस्था को दुरुस्त किया जा रहा है। धान के सीजन के दौरान आढ़तियों व किसानों को किसी भी तरह की परेशान नहीं होने दी जाएगी।



फोटो 32
कई जगहों पर लगे गंदगी के ढेर : दिनेश कुमार
दिनेश कुमार का कहना है कि धान की फसल पक कर तैयार हो गई है और अनाज मंडी में पहुंचना भी शुरू हो गई है, लेकिन अभी तक मंडी में कई जगहों पर गंदगी के ढेर लगे हुए हैं, जिससे अव्यवस्था का आलम बना हुआ है, इसके अलावा कई जगहों पर पानी की टंकियों से पानी भी रिस रहा है, जिससे पानी भी व्यर्थ ही बह रहा है। इनको दुरुस्त किया जाना चाहिए, ताकि धान के सीजन के दौरान किसानों व आढ़तियों को बेहतर सुविधा मिल सके।

कुरुक्षेत्र। थानेसर अनाज मंडी में बदहाल वाटर कूलर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें