फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: अब लंपी बीमारी से महफूज होंगे जिले के गोवंश, छह अक्टूबर तक चलेगा टीकाकरण

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। गोवंश का टीकाकरण करता पशु चिकित्सक। संवाद
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। अब लंपी बीमारी से गोवंश को महफूज रखने के लिए पशुपालन विभाग ने कमर कस ली है, इसके चलते अब जिले में छह अक्तूबर तक टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। पशुपालन विभाग की ओर से टीकाकरण को लेकर पिछले कई दिनों से तैयारी की जा रही थी। गोवंश को लंपी बीमारी से बचाने के लिए विभाग की ओर से 300 के करीब कर्मचारियों की टीमें बनाकर फील्ड में उतारी गई हैं। इन टीमों में 49 पशु चिकित्सालय और 71 डिस्पेंसरियों के कर्मचारी शामिल किए गए है। यह टीमें घर-घर दस्तक देकर चार महीने से बड़े गोवंश का टीकाकरण करने में जुटी हुई हैं।
विज्ञापन


पालतू व बेसहारा गोवंश को गॉट पॉक्स का टीका लगाने के बाद उनका डाटा भी हर रोज जहां पशुधन एप पर ऑनलाइन दर्ज किया जा रहा है तो वहीं टीकाकरण किए गए गोवंश को टैग भी लगाया जा रहा है। जिले में गोवंश की संख्या गाय एक लाख एक हजार 941 के करीब है, जबकि पिछले साल की बात की जाए तो 80 हजार के करीब गोवंश को लंपी बीमारी से बचने के लिए टीकाकरण किया गया था।


साल 2022 में पहली बार भारत में फैला लंपी वायरस
लंपी वायरस फैलने वाला त्वचा रोग है, जो कि गोवंशों में तेजी से फैलता है। इस बीमारी में गोवंश के शरीर पर दाने उभरने लगते है और उनमें मवाद भर जाने से गोवंश की मौत की संभावना रहती है। यह वायरस तेजी से दूसरे पशुओं में फैलने वाला रोग है। लंपी वायरस साल 2022 में पाकिस्तान से होते हुए राजस्थान बॉर्डर से पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश में पहली बार फैला। हालांकि उस साल इस वायरस से 60 हजार के करीब गोवंश की मौत भी हुई थी, जिससे पशुपालकों को व्यावसायिक नुकसान भी पहुंचा था। यह वायरस बारिश के दिनों में मक्खी व मच्छरों से फैलने वाला रोग है।
विज्ञापन




लंपी से निपटने के लिए पूरी तैयारी : जसबीर सिंह पंवार
पशुपालन विभाग के एसडीओ जसबीर सिंह पंवार ने बताया कि लंपी बीमारी से निपटने के लिए विभाग की ओर से पूरी तैयारी की गई है। इसके लिए 300 के करीब कर्मचारियों को अभियान चलाकर टीकाकरण के लिए घर-घर भेजा गया है। छह अक्तूबर तक टीकाकरण को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है साथ ही हर रोज होने वाले टीकाकरण को ऑनलाइन भी किया जा रहा है। अब तक आठ हजार गोवंश का टीकाकरण किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें