कुरुक्षेत्र। श्री हजूर साहिब नादेंड के लिए धार्मिक यात्रा के दौरान यात्रियाें चैक करते चिकित्
- फोटो : shiv tripathi
कुरुक्षेत्र। सतनाम वाहेगुरु, सतनाम वाहेगुरु... यह जाप श्री हजूर साहिब नांदेड़ महाराष्ट्र के लिए मंगलवार को रवाना हुई विशेष धार्मिक यात्रा ट्रेन में गूंजता रहा। श्रद्धालुओं ने जाप के साथ गुरुवाणी का पाठ किया।
मुख्यमंत्री ने धर्मनगरी के रेलवे जंक्शन से इस धार्मिक यात्रा को रवाना किया था। कुरुक्षेत्र निवासी दर्शन खन्ना ने मुख्यमंत्री की प्रशंसा करते हुए कहा कि सरकार के प्रयासों से सीनियर सिटीजन धार्मिक यात्रा कर पा रहे हैं। यह यात्रा नि:शुल्क है और ट्रेन में खाने व पानी की उच्च स्तरीय व्यवस्था की गई है। धार्मिक यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को रात्रि के समय पौष्टिक भोजन दिया गया। वहीं सुबह के समय हाई टी व नाश्ते के समय पोहा, फल और भोजन दिया गया।
लखविंद्र सिंह पलवल डेरा ने कहा कि सरकार ने दूर दराज के धार्मिक स्थलों की यात्रा व गुरु साहिब के पवित्र स्थल के दर्शन में असमर्थ श्रद्धालुओं के लिए धार्मिक यात्रा करने के लिए विशेष व्यवस्था की है।
यात्रा ट्रेन में चिकित्सकों का सराहनीय योगदान
जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी डाॅ. नरेंद्र सिंह ने कहा कि विशेष ट्रेन में सिविल अस्पताल के डॉक्टरों की ओर से यात्रियों को दी जा रही है। इस प्रकार मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के अंतर्गत वरिष्ठ नागरिकों और यात्रियों की सुरक्षित और सुखद यात्रा सुनिश्चित करने के लिए चिकित्सा टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। ट्रेन में डाॅ. मनिंदर जीत सिंह के नेतृत्व में डॉक्टरों एवं स्वास्थ्य कर्मियों ने पूरी यात्रा के दौरान यात्रियों के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखा जा रहा है और यात्रियों को शुगर, बीपी एवं दर्द निवारक दवाइयां उनकी सीट पर ही उपलब्ध करवाई जा रही है।