फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: मौसम में बदलाव जारी, आज और कल बरस सकते हैं बदरा

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। मौसम में बदलाव जारी है। मंगलवार की देर रात्रि मौसम ने करवट ली। तेज हवा शुरू हो गई। बादल छाए गए और फिर झमाझम बारिश शुरू हो गई। करीब आधा घंटा तक झमाझम बारिश होने का सिलसिला जारी रहा। तेज हवा के कारण सेक्टर 13 के कांग्रेस भवन के मुख्य द्वार पर पेड़ गिर गया, जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया। झमाझम बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। बुधवार को अधिकतम तापमान 33.1 व न्यूनतम 25 डिग्री रहा। वीरवार को भी अधिकतम तापमान 30 व न्यूनतम 25 डिग्री रहने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि बुधवार को दिन में मौसम परिवर्तनशील बना रहा। वीरवार और शुक्रवार को भी बारिश होने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन

मंगलवार देर रात हुई इस बारिश ने लोगों व किसानों को राहत देने का काम किया। वहीं दिन में भी मौसम में बदलाव का सिलसिला जारी रहा। आसमान में कभी बादल छा गए तो कभी तेज धूप भी खिल उठी। दोपहर के समय धूप खिलने से तापमान बढ़ने लगा, जिससे उमस भरी गर्मी का का आभास होने लगा। गर्मी से राहत पाने के लिए लोगों ने एसी, कूलरों और पंखों का सहारा लिया। मौसम विभाग के अनुसार वीरवार को भी जिले भर में कई जगहों पर हल्की बारिश होने की संभावना बनी हुई है। कृषि वैज्ञानिक सीबी सिंह का कहना है कि बारिश धान की फसल के लिए फायदेमंद साबित होगी। अगले कुछ दिनों तक मौसम में बदलाव जारी रहने की संभावना बनी हुई है। जबकि वीरवार व शुक्रवार को भी हल्की बारिश होने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें