असंध। जीवन चानन महाविद्यालय स्थित इग्नू अध्ययन केंद्र में दाखिला प्रक्रिया की छात्र-छात्राओं को जानकारी दी गई। अध्ययन केंद्र की समन्वयक डॉ. सिमरत पाल ने कहा कि इग्नू में स्नातक, स्नातकोत्तर व डिप्लोमा पाठ्यक्रमों के दाखिले चल रहे हैं। डॉ. हेमलता शर्मा ने कहा कि इग्नू की वेबसाइट पर जाकर दाखिला ले सकते हैं। दाखिले की अंतिम तिथि 15 फरवरी है। आशा बतरा ने कहा कि आयु की कोई सीमा नहीं है। कोई भी जो अपनी पढ़ाई पूरी नहीं कर पाता वो अब इग्नू से जारी कर सकता है। इस मौके पर आशा बतरा, केडी शर्मा, डॉ. नीतू सेठी आदि मौजूद रहे। संवाद