फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: बैसाखी केसरी बनने का मौका, प्रथम को मिलेंगे 51 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। बैसाखी महोत्सव पर जिला प्रशासन के तत्वावधान में 13-14 अप्रैल को बैसाखी कुश्ती दंगल कराया जाएगा, जिसमें विभिन्न जिलों से महिला एवं पुरुष पहलवान हिस्सा लेंगे। दंगल के लगभग 200 मुकाबले होंगे।
विज्ञापन


बैसाखी केसरी प्रतियोगिता में प्रथम को 51 हजार और द्वितीय को 31 हजार का इनाम दिया जाएगा। पुरुष वर्ग में 86 किलोग्राम भार वर्ग से ज्यादा और महिलाओं में 65 किलोग्राम से ज्यादा की प्रतियोगिताएं होंगी। बैसाखी कुमार व बैसाखी कुमारी प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 21 हजार और द्वितीय विजेता को 11 हजार का पुरस्कार दिया जाएगा।दस मुकाबलों में पुरुष वर्ग के लिए 65 से 74 किलो भार और महिला वर्ग में 55 से 59 किलो भार को शामिल किया जाएगा। इसी तरह 20 मुकाबले में पुरुष वर्ग के लिए 57 से 65 किलोभार और महिला वर्ग में 50 से 55 किलोभार को शामिल रहेंगे। उपायुक्त विश्राम मीणा ने कहा कि 150 मुकाबले पुरुष वर्ग और महिला वर्ग के लिए कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें