फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: मीडिया चौपाल में चमोला और सवैया रागनी से बांधा समां

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कलाकार सूरजभान बेदी के साथ महासिंह पूनिया। संस्थान
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। मीडिया चौपाल में दूसरे दिन हरियाणवी लोक संस्कृति के रंग देखने को मिले। लोक कलाकार सूरजभान बेदी ने चमोला और सवैया रागनी की प्रस्तुति देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनकी दमदार आवाज और ठेठ हरियाणवी अंदाज पर विद्यार्थियों व दर्शकों ने तालियां बजाकर उत्साह बढ़ाया।
विज्ञापन


कार्यक्रम में हिंदी विभाग के अध्यक्ष प्रो. महासिंह पूनिया ने भी हरियाणवी अंदाज में सूरजभान बेदी के साथ मिलकर समां बांधा। बाद में उनकी रागनियों ने चौपाल में लोक संस्कृति का माहौल बना दिया। वहीं डॉ. गीता सिंह ने लोक कलाकार गुलाब सिंह की प्रसिद्ध रागनी प्रस्तुत की। साथ ही, कुरुक्षेत्र के संजय ने हरियाणवी संस्कृति पर आधारित किस्सा पूरणमल सुनाकर दर्शकों को पारंपरिक किस्सागोई से रूबरू कराया। विद्यार्थी अमन ने ‘तेरे प्यार तै बढ़कर’ हरियाणवी गीत प्रस्तुत कर तालियां बटोरीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें