करनाल। सेक्टर आठ के अग्रवाल भवन में श्री श्याम परिवार की ओर से रविवार शाम को श्री हरिनाम संकीर्तन का आयोजन किया गया। संकीर्तन में वृंदावन के कलारार दीपेश सुनेजा ने राधा नाम की लगाई फुलवारी के पत्ता-पत्ता श्याम बोलदां और लड़ गईया नी सोहने श्याम नाल अखियां, श्याम नाल अखियां गोपाल नाल अखियां भजन गाकर सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। वृंदावन के ही कलाकार मनीष चौहान ने छाप तिलक सब छीनी रे तोसे नैना मिला के नैना मिला के भजन गाकर सभी को भाव विभोर कर दिया। पंडित विनोद शास्त्री ने श्रद्धालु पंकज गोयल, सुनील गुप्ता, धनश्याम गोयल, पुनीत मित्तल और सुभाष गुप्ता से विशेष पूजा करवा जोत प्रचंड करवा श्री हरिनाम संकीर्तन का शुभारंभ करवाया। संकीर्तन के दौरान भंडारे का आयोजन किया गया। संवाद