फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलर पैनल पर केंद्र व प्रदेश सरकार दे रही सब्सिडी : मीणा

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जिला उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने नागरिकों से प्रधानमंत्री सूर्य-घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ उठाने का आह्वान किया। यह योजना बिजली बिल में बचत और पर्यावरण संरक्षण में सहायक है। केंद्र सरकार 1 किलोवाट सोलर पैनल पर 30 हजार रुपये और 2 किलोवाट पर 60 हजार रुपये की सब्सिडी दे रही है। तीन किलोवाट या अधिक क्षमता पर 78 हजार रुपये तक की सब्सिडी मिलती है। प्रदेश सरकार भी पात्र परिवारों को अतिरिक्त वित्तीय सहायता प्रदान कर रही है। जिन परिवारों की परिवार पहचान पत्र में वार्षिक आय 1.80 लाख रुपये तक है, उन्हें 1 किलोवाट पर 25 हजार रुपये और 2 किलोवाट पर 50 हजार रुपये की अतिरिक्त सब्सिडी मिलेगी। 1.80 लाख रुपये से 3 लाख रुपये तक वार्षिक आय वाले परिवारों को 1 किलोवाट पर 10 हजार रुपये और 2 किलोवाट पर 20 हजार रुपये की अतिरिक्त सब्सिडी मिलेगी। पात्र उपभोक्ता की औसत बिजली खपत 200 यूनिट प्रतिमाह या 2,400 यूनिट प्रतिवर्ष तक होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें