फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: पूजा कॉलोनी में पीलिया ग्रसित मिले 10 लोग, स्वास्थ्य विभाग ने शुरू की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
पिहोवा/कुरुक्षेत्र। पिहोवा की पूजा कॉलोनी में पानी की पाइपलाइन में लीकेज के कारण घरों में गंदा पानी पहुंच गया। इस कारण यहां रहने वाले लोगों का स्वास्थ्य बिगड़ गया। जांच में कॉलोनी के 10 लोग ‘हेपेटाइटिस-ए’ पीलिया के ग्रसित पाए गए। इस घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। मरीजों का समय पर उपचार किया गया है।
विज्ञापन

जन स्वास्थ्य विभाग और स्वास्थ्य विभाग की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं। जन स्वास्थ्य विभाग ने कॉलोनी से पानी के सैंपल लिए और लीकेज को ठीक किया। स्वास्थ्य विभाग ने प्रभावित क्षेत्र में घर-घर जाकर लोगों की जांच शुरू की। लक्षण वाले लोगों को दवा उपलब्ध कराई गई। सयाना सैदा, अरनेचा सहित कई गांवों में मंगलवार को 20 से अधिक पानी के सैंपल लिए गए। ये सभी सैंपल मानक अनुसार ही पाए गए। जिला मलेरिया अधिकारी प्रदीप ने बताया कि सभी 10 मरीज अब स्वस्थ हैं। एहतियात के तौर पर कॉलोनी में विशेष ओपीडी सेवाएं जारी हैं। लोगों की लगातार जांच की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर लोगों को हेपेटाइटिस-ए से बचाव के उपाय बता रही हैं। लोगों से साफ पानी के इस्तेमाल और लक्षण दिखने पर स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करने की अपील की जा रही है।




पूजा कॉलोनी में नहीं मिला नया मरीज, क्लोरीनेशन सिस्टम सुचारू

जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. प्रदीप ने बताया कि पूजा कॉलोनी में फिलहाल मंगलवार को कोई नया मामला सामने नहीं आया है। कॉलोनी में डोजर क्लोरीनेशन सिस्टम सुचारु रूप से काम कर रहा है, और इलाज लगातार दिया जा रहा।
विज्ञापन



मंगलवार को गांव सयाना सैदा में भी पानी के करीब 20 सैंपल लिए

पब्लिक हेल्थ विभाग के जेई अरविंद ने बताया कि मंगलवार को गांव सयाना सैदा में भी पानी के करीब 20 सैंपल लिए गए हैं। जहां सभी सैंपल निर्धारित मानकों के अनुरूप पाए गए हैं। वहीं अरनेचा, जलबेड़ा, पिहोवा के आसपास की कॉलोनियों में लगातार पानी के सैंपल लिए जा रहे हैं। विभाग की यह मुहिम लगातार जारी है। उन्होंने बताया कि जहां भी पानी की पाइप लाइन में लीकेज या किसी प्रकार की खराबी की सूचना मिलती है, वहां टीम तुरंत पहुंचकर मरम्मत कराती है, ताकि लोगों तक स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें