कुरुक्षेत्र। केयू शिक्षक संघ ने पेटेंट धारक शिक्षकों के लिए शिक्षक क्लब में सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस सम्मान समारोह में 40 के करीब पेटेंट धारक शिक्षकों को सम्मानित किया गया। कुटा प्रधान डॉ. आनंद व कुटा सचिव डॉ. जितेंद्र खटकड़ ने बताया कि कुटा हमेशा ही शिक्षक हित के लिए शिक्षकों की विभिन्न मुद्दों को विश्वविद्यालय व प्रदेश स्तर पर उठाता रहता हैं, इसके साथ ही कुटा अपनी सामाजिक कृतियों का निर्वहन भी अच्छे तरीके से करता हैं। केयू के सभी शिक्षक विश्वविद्यालय के छात्र हित में दिन रात मेहनत करते हैं। शिक्षकों की बदौलत ही केयू का नाम विश्व मानचित्र पर अंकित है।
उन्होंने बताया कि इस सम्मान समारोह में करीब 40 शिक्षकों को उनके पेटेंट के लिए सम्मानित किया गया और इस प्रक्रिया को निरंतर जारी रखा जाएगा, जो भी शिक्षक शिक्षा व शोध के विषय में उत्कृष्ट कार्य करेगा, उसको भविष्य में कुटा इसी तरह सम्मान समारोह आयोजित कर सम्मानित करने का कार्य करेगी।इस अवसर पर कुटा उपप्रधान डॉ. हरविंदर लोंगवाल, कुटा खजांची डॉ. चंद्रकांत, कुटा सह सचिव डॉ. संजय त्यागी, प्रो. पवन शर्मा, प्रो. नरेंद्र कुमार, प्रो. राकेश कुमार, प्रो. नीरज, प्रो.अनीता भटनागर सहित अन्य मौजूद रहे