फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: धर्मनगरी में शिवरात्रि की धूम, गूूंजे हर-हर महादेव के जयकारे

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। धर्मनगरी में शिवरात्रि पर्व की धूम रही। शुक्रवार को सुबह से ही शिवालयों में पूजा अर्चना शुरू हो गई तो गंगा जल भी चढ़ाया जाने लगा, जिसके साथ ही हर-हर महादेव के जयकारों से शिवालय गूंज उठे। शिवरात्रि पर्व को लेकर पिछले कई दिनों से धर्मनगरी के शिवालयों को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा था तो वहीं हरिद्वार से कांवड़ व गंगाजल लेकर आने वाले शिव भक्तों की भी लगातार भीड़ उमड़ रही थी। पूरे जिले में माहौल शिवमय बना हुआ था। जहां रात भर कांवड़िये अपने-अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए पसीना बहाते रहे तो वहीं उनके लिए जगह-जगह अनेक संस्थाओं की ओर से सहायता शिविर लगाए गए थे। रात भर इन शिविरों के साथ-साथ शिवालयों के आसपास भी उत्सव सा माहौल बना रहा।
विज्ञापन

सुबह होते ही शिव भक्त पूजा अर्चना करने लगे। शिवालयों में गंगाजल व कांवड़ चढ़ाई जाने लगी तो वहीं अपने-अपने तरीके से पूजा अर्चना भी की। वहीं इस दौरान भी शिव भक्तों के लिए भंडारे विभिन्न संस्थाओं की ओर से आयोजित किए गए तो वहीं शिवालयों में भी व्यापक प्रबंध किए गए। धर्मनगरी में मुख्य तौर पर कालेश्वर महादेव मंदिर, दुखभंजन महादेव मंदिर, स्थाणेश्वर महादेव मंदिर, संगमेश्वर महादेव मंदिर अरूणाय धाम में विशेषतौर पर शिवभक्तों का तांता लगा रहा। शनिवार को भी दिनभर शिवालयों में शिवलिंग पर जल चढ़ाया जाएगा। ऐसे में बड़ी संख्या में शिव भक्त शुक्रवार देर शाम तक भी कांवड़ व गंगाजल लेकर हरिद्वार से अपने-अपने गंतव्यों की ओर लौटते रहे।



शिवभक्तों की सेवा के लिए दिखा जज्बा
जहां शिव भक्तों ने हरिद्वार से गंगा जल लाने के लिए कड़ा तप किया वहीं उनकी सेवा करने को लेकर भी सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं के साथ-साथ आम लोगों में भी जज्बा दिखाई दिया। जगह-जगह शिविर लगाए गए तो वहीं आम लोग भी बिना शिविर ही पानी व अन्य व्यवस्था के साथ सड़कों पर शिव भक्तों की सेवा में लीन रहे। महिलाओं से लेकर बच्चे भी शिव भक्तों की सेवा कर सुकून महसूस करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें