फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां फाइलों के पन्नों से ढके सीसीटीवी कैमरे

Wed, 07 Oct 2015 12:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर की सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाए जाने के लिए शहर के प्रत्येक चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगने की योजना फाइलों के पन्नों से ढक कर रह गई है।
विज्ञापन


दो वर्ष पहले नगर परिषद हाउस के सदस्यों ने बैठक में इस प्रस्ताव को पास कर दिया था। उस समय मामले को लेकर सरगर्मी भी रही थी। थानेसर शहर में सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए सर्वे हो चुका है और प्रोजेक्ट का एस्टीमेट तैयार किया जा चुका है।

नगर परिषद का कहना है कि पूरा प्रोजेक्ट तैयार कर फाइल जिला प्रशासन को भेज दी है। जिला प्रशासन का कहना है कि फाइनल अप्रूवल के लिए फाइल निदेशक, शहरी निकाय को भेज दी गई है।
विज्ञापन


वहां से मंजूरी मिलते ही सीसीटीवी कैमरे लगाने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। धर्मनगरी की सुरक्षा को चाकचौबंद करने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाने की योजना अधर में लटकी हुई है। गीता नगरी में प्रतिदिन हो रहे विशाल आयोजनों, अपराधों और शहरी व्यवस्था पर पैनी नजर रखने के लिए प्रशासन ने पूरे शहर के 12 मुख्य चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की योजना बनाई थी।

इसके लिए दो करोड़ रुपए का प्रोजेक्ट भी तैयार किया गया था। इस योजना के तहत पूरा शहर की गतिविधि को एक कमरे में बैठकर देख सकते थे।

इन 12 चौकों पर लगने थे सीसीटीवी कैमरे
गीता नगरी को हाईटेक बनाने और अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए जिला प्रशासन नरे शहर के मुख्य 12 चौक पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की योजना बनाई है।

इसके तहत पिपली चौक से शुरू होकर यूनिवर्सिटी के थर्ड गेट तक कैमरे लगाने हैं। इनमें मुख्यत: श्रद्धानंद चौक, अंबेडकर चौक, महाराजा अग्रसेन चौक, आहलुवालिया चौक, रविदास चौक आदि शामिल हैं। योजना के तहत कैमरे इस तरह से लगाए जाने हैं कि चारों ओर पूरी निगाह रखी जा सके और इसका कंट्रोल रूम पुलिस मुख्यालय में बनाया जाना है।

नगर परिषद में 2 वर्ष पहले उठा था मुद्दा
नगर परिषद के निवर्तमान उपाध्यक्ष रहे राज गौड़ ने बताया कि इस योजना पर करीब दो वर्ष पहले नगरपरिषद की बैठक में पार्षदों द्वारा मुद्दा उठाया गया था। एमसी ने इस प्रोजेक्ट को जल्द से जल्द पूरा करने को कहा था। नप अध्यक्ष के समक्ष एजेंडा रखा गया था। उसे पारित भी कर दिया गया था।

बैठक में बताया था योजना का स्वरूप
इसी वर्ष की 17 अप्रैल को विधायक ने जिमखाना क्लब में हुडा अधिकारियों, सभी सेक्टर वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ बैठक की थी।

इसमें शहर के मुख्य चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की योजना का जिक्र किया था। बताया था कि पूरा प्रोजेक्ट जिला प्रशासन की देखरेख में चलेगा। पुलिस टीम शहर के चौक की निशानदेही कर नगर परिषद को सौपेंगी। नगर परिषद प्रोजेक्ट की फाइल को पूरा कर जिला प्रशासन को देंगी।  

शहर के चौक पर लगने वाले सीसीटीवी कैमरे के प्रोजेक्ट की फाइल नगर परिषद ने पूरी कर जिला प्रशासन को सौंप दी है। आगे की कार्रवाई जिला प्रशासन को करनी है।
विज्ञापन

अक्षय भारद्वाज, एमई, नगर परिषद, थानेसर

सुरक्षा के लिहाज से लगाए जाने वाले सीसीटीवी कैमरों के लिए सर्वे आदि का कार्य पूरा कर लिया गया है। एस्टिमेट बनाकर मंजूरी के लिए शहरी निकाय निदेशालय को भेज दिया गया है। वहां से मंजूरी आते ही सीसीटीवी कैमरे लगाने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
पूजा भारती, सीटीएम, कुरुक्षेत्र।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें