फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैरेंट्स को और ज्यादा गौरवान्वित करना चाहती हूं : पलक

Sun, 22 May 2016 01:07 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो/कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
सीबीएसइऱ्ई 12वीं कक्ष्‍ाा में दूसरे स्‍थ्‍ाान पर पलक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मैं देश के लिए बेहतर से बेहतर काम करना चाहती हूं, इसीलिए इंजीनियरिंग फील्ड चुना है। मैं अपने पैरेंट्स को और ज्यादा प्राउड फील कराना चाहती हूं। मेरे कामों से वे और गौरवान्वित हों ताकि समाज में बेटियों के लिए सकारात्मक संदेश जाए और बेटों के साथ बेटियों को भी बराबरी का हक मिले। यह कहना है सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में नॉन मेडिकल में 99.2 प्रतिशत अंक हासिल कर देशभर में दूसरे नंबर पर रही पिहोवा की पलक गोयल का। 
विज्ञापन

टैगौर पब्लिक स्कूल पिहोवा की छात्रा पलक ने बताया कि वह अपनी बड़ी बहन इति गोयल से प्रेरित होकर ही इंजीनियरिंग में जाना चाहती है। इस फील्ड में काम करने वालों के लिए बहुत स्कोप है। मैं भी इस फील्ड में आकर देश के विकास में अपना योगदान देना चाहती हूं। गौरतलब है कि पलक ने सीबीएसई की परीक्षा में फिजिक्स में 100 में से 100 नंबर हासिल किए हैं। इसके अलावा अन्य विषयों में 99-99 अंक मिले हैं। वह कहती है हालांकि उसे पहले यह उम्मीद नहीं थी कि देशभर में दूसरे नंबर आएगी। उसने 95 प्रतिशत अंक तक सोचा था। लेकिन अब एक-एक नंबर कटने का भी अफसोस है। उसने बताया कि पढ़ाई के लिए कभी तनाव नहीं लिया। शेड्यूल बनाकर हर काम किया। हर दिन दो-दो घंटे की शिफ्ट में करीब 8 घंटे पढ़ाई को दिए। मस्ती भी खूब की। सबके लिए समय तय किया था। 

मेरी बेटी दस बेटों के बराबर
पलक की मां रंजना गोयल कहती हैं कि मुझे अपनी बेटी पर गर्व है। मेरी बेटी दस बेटों के बराबर है। भगवान ऐसी बेटी सबको दे। उसका सपना इंजीनियर बनने का है। हम उसके इस सपने को पूरा करने में हर मुमकिन मदद करेंगे। मेरी दोनों बेटियां पढ़ाई में अच्छी हैं। बड़ी बेटी ने भी हर बार स्कूल में टॉप किया। एक बार जिले में टॉपर रही। अब उसकी शादी हो गई है। पलक ने हमारे साथ ही शहर और स्कूल का नाम भी रोशन किया है। 
विज्ञापन


स्कूल ने की एक लाख रुपये इनाम देने की घोषणा 
स्कूल के निदेशक कीमती लाल ने बताया पलक ने स्कूल को देशभर में पहचान दी है। स्कूल की ओर से उसे एक लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा। उनका कहना था कि पिहोवा को देश में शायद ही कोई इससे पहले जानता होगा। लेकिन अब जब हमारे बच्चे टीवी पर आ रहे हैं तो देशभर में इस शहर की पहचान बनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें