फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफीम तस्कर गिरोह का भंडाफोड़

Mon, 25 Jan 2016 01:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
 सीआईए-1 की टीम ने रविवार को अफीम तस्करी गिरोह का भांडाफोड़ करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 9 किग्रा अफीम बरामद की है। जिसकी कीमत 9 लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस टीम ने तीनों आरोपियों को अदालत में पेश किया। अदालत ने एक आरोपी न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया, जबकि दो आरोपियों का 6 दिन का पुलिस रिमांड मंजूर कर पुलिस के हवाले कर दिया है। 
विज्ञापन

गुप्त सूचना के आधार पर सीआईए-1 प्रभारी दीपेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने पिहोवा रोड टी प्वाईंट कमोदा से एक कार से दो आरोपियों करतार सिंह निवासी टिकरी व ट्रक चालक सुरजीत सिंह निवासी टीबा फार्म पिहोवा को काबू किया। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से 9 किलोग्राम अफीम बरामद हुई। पुलिस टीम ने मौका से ट्रक व कार को भी कब्जे में ले लिया।औरंगाबाद से खरीद कर लाए थे अफीम पूछताछ में आरोपियों ने माना कि वे यह अफीम औरंगाबाद बिहार से खरीद कर लाए हैं और इसमें 2 किलो 500 ग्राम के पैसे साहब सिंह निवासी डेरा मुर्तजापुर ने दिए हैं। जांच के बाद आरोपियों से पूछताछ पर तीसरे आरोपी साहब सिंह को भी काबू किया। अदालत ने साहब सिंह को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया तथा दोनों आरोपियों करतार सिंह व सुरजीत सिंह को 6 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें