फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: आज से शुरू होगा पशु मेला, दूध व नस्ल की होगी प्रतियोगिता

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। पशु प्रतियोगिता के लिए रिंग तैयार करते मैला आयोजक। संवाद
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के मेला ग्राउंड में डीएफए पशु मेला का शुक्रवार से आयोजन होगा, जो तीन दिन तक चलेगा। मेले में पशुओं की 49 तरह की प्रतियोगिताएं आकर्षण का केंद्र रहेंगी। मेले में भाग लेने के लिए वीरवार देर रात तक पंजाब, हरियाणा, राजस्थान व उत्तर प्रदेश के करीब 800 पशुपालक अपने पशु लेकर पहुंच चुके थे।
विज्ञापन

मेले में करीब दो हजार पशु पालक अपने पशुओं को लेकर पहुंचेंगे। हर वर्ष आयोजित हाेने वाले इस मेले में डीएफए की ओर से होने वाली विभिन्न पशु प्रतियोगिता में भाग लिए पशुओं को देखने के लिए आसपास के क्षेत्र से हजारों लोग पहुंचते हैं जिनके लिए दर्शक दीर्घा भी बनाई गई है। डीएफए प्रधान हरमीत सिंह ने बताया कि मेले में 49 तरह की प्रतियोगिता करवाई जाएंगी। इनमें छह प्रतियोगिता दूध की होंगी व 43 प्रतियोगिता नस्ल व सुंदरता की होंगी। मेले में एचएफ, जर्सी थार पारकर, मुर्राह, नीली रावी, मारवाड़ी व नुकरे घोड़े आदी नस्लें शामिल होंगी। प्रतियोगिता के विजेता पशु मालिकों के लिए दो बुलेट व छह मोटरसाइकिल व छह इलेक्ट्रिक स्कूटी सहित नकद पुरस्कार भी रखे गए हैं। पशु पालकों को टेंट व पशुओं ने लिए हरा-चारा व पानी की व्यवस्था करवाई गई है। उन्होंने बताया कि इस पशु मेले में जर्सी व एचएफ गायों के साथ मुर्राह व नीली रावी भैंस के साथ मारवाड़ी और नुकरे घोड़े आएंगे। निर्णायक मंडल के कुछ सदस्यों को यूरोप से बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें