फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: कपड़े की दुकान से नकदी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
इस्माईलाबाद। कपड़े की दुकान से चोर 60 हजार रुपये चुराकर फरार हो गए। दुकान से चोर अपने साथ डीवीआर भी ले गए। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में कोमल गाबा निवासी विकास नगर ने बताया कि शहर में उसकी कपड़े की दुकान है। वह रात को सही तरीके से दुकान को बंद करके गया था। सुबह दुकान पर आया तो दुकान से चोरी होने का पता चला। जांच करने पर दुकान में रखी 60 हजार रुपये की नकदी गायब मिली। पुलिस ने चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन



दिनदहाड़े घर से जेवर व नकदी चुराई
इस्माईलाबाद। दिनदहाड़े चोर घर से जेवर और एक लाख रुपये की नकदी चुराकर फरार हो गए। घटना के समय परिवार गुरुद्वारा साहिब में माथा टेकने गया था। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। शिकायत में दर्शन सिंह निवासी आनंदपुर आश्रम वाली गली ने बताया कि वह कार मैकेनिक का काम करता है। वह सुबह करीब 11 बजे अपने परिवार के साथ गुरुद्वारा साहिब में माथा टेकने गया था। शाम करीब चार बजे वापस आया तो घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था। चाेर घर से सोने-चांदी जेवर और करीब एक लाख की नकदी चुराकर फरार हो गए। शिकायत पर पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें