फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: दिनदहाड़े होलसेल दुकान से नकदी चोरी, डीवीआर भी ले गए

Tue, 10 Jun 2025 02:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
लाडवा। कस्बे के विकास नगर में चोरों ने दिनदहाड़े एक तंबाकू पदार्थाें की होलसेल दुकान को निशाना बनाकर साढ़े पांच लाख रुपये की नकदी चोरी कर ली। चोरों ने साक्ष्य मिटाने के लिए दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर भी अपने साथ ले गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

दुकान मालिक राहुल ने पुलिस को बताया कि उनकी बीड़ी, सिगरेट और कोल्ड ड्रिंक्स की होलसेल दुकान है, जो उनके घर के पास ही है। दोपहर करीब 2:45 पर वह खाना खाने के लिए दुकान को ताला लगाकर घर गए थे, लेकिन कुछ देर बाद एक ग्राहक ने फोन कर बताया कि दुकान खुली पड़ी है। दुकान पर पहुंचने पर राहुल ने देखा कि गल्ले के आसपास सामान बिखरा हुआ है और उसमें रखे साढ़े पांच लाख रुपये के साथ सीसीटीवी की डीवीआर भी गायब मिली।
थाना प्रभारी सुनील वत्स ने बताया कि पुलिस को चोरी की सूचना मिलते ही घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है और मामले की गहन पड़ताल जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें