इस्माईलाबाद। सीआईए वन की टीम ने गंगहेड़ी गांव के एक डेरा में बने मकान के पास लहसुन के क्यारियों से आठ किलो 700 ग्राम अफीम के पौधे बरामद किए हैं। मामले की सूचना मिलते ही डयूटी मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार विनती मौके पर पहुंचीं तथा उनकी मौजूदगी में लहसुन की क्यारियों से अफीम के पौधे निकाले गए। आरोपी की पहचान सज्जन सिंह निवासी सैनी डेरा गंगहेड़ी के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ थाना इस्माईलाबाद में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद