फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: फसल अवशेष जलाने पर एक के खिलाफ मामला दर्ज

Tue, 05 Nov 2024 04:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
इस्माईलाबाद। धान के अवशेष में आग लगाने के मामलों में वृद्धि के चलते पर्यावरण की स्थिति लगातार खराब हो रही है, जिसको लेकर प्रशासन सख्त मूड में दिख रहा है। कृषि विभाग ने क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी है, जो किसान धान के अवशेष में आग लगाता है उसके खिलाफ मामला दर्ज किया जा रहा है। वहीं विभाग के अधिकारी गांव दर गांव जाकर किसानों को पर्यावरण की स्थिति के बारे में बता कर आग न लगाने के बारे में जागरूक कर रहे हैं।
विज्ञापन

जब किसानों को समझाने के बाद वे फसल अवशेष काे जला रहे हैं। प्रशासन ऐसे किसानों के खिलाफ सख्त मूड में नजर आ रहा है। इसी के तहत पुलिस ने फसल अवशेष में आग लगाने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
कृषि विभाग के एग्रीकल्चर सुपरवाइजर अमन ने थाना में दी शिकायत में बताया कि जीपीएस से मिली लोकेशन के तहत विभाग के अधिकारियों ने मौके पर जाकर देखा की संबंधित खेत में आग लगी पाई गई। पुलिस ने आग लगा कर पर्यावरण दूषित करने के आरोप में किसान के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें