पिहोवा। जातिसूचक अपशब्द कहने और मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति व उसके अन्य साथियों के विरूद्ध मामला दर्ज किया है। पुलिस में दर्ज शिकायत में जोगिंदर सिंह निवासी गांव भेरियां ने बताया कि कैथल रोड पर उसकी वेल्डिंग की दुकान है।
उसकी दुकान के साथ ही एक होटल हैं जहां पर मीट खाकर ग्राहक हड्डियां उसकी दुकान के बाहर फैला देते हैं। उसने इस बारे में कई बार होटल मालिक को शिकायत की परंतु उसने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया। गत दिनों जब उसने उनसे कहा तो होटल मालिक रवि व उसके साथियों ने उसके साथ मारपीट की और जातिसूचक अपशब्द कहे। उसने इसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक से की। पुलिस ने जांच के बाद रवि व उसके साथियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है। संवाद