पुलिस ने मारपीट करने एवं जान से मारने की धमकी देने के आरोप में 2 युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी अपनी शिकायत में हुडा निवासी सुमित अग्रवाल ने कहा कि वह अपनी कार द्वारा शाहाबाद से सर्विस लेन से गांव रतनगढ़ की तरफ जा रहा था। जब वह फ्लाइओवर के नीचे की तरफ किशनगढ़ की ओर पहुंचा तो सामने से एक कार चालक अपनी कार को लापरवाही व तेज रफ्तार से चलाता हुआ आया और उसकी कार में सीधी टक्कर मार दी। कार में सवार दो लड़कों ने नीचे उतरकर उसकी पिटाई की। इसी बीच वहां पर भीड़ जमा हो गई। उन्होंने बीच बचाव करके उन्हें छुड़वाया। दोनों युवक एक दूसरे को विशाल व मोहित बुला रहे थे। दोनों युवकों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी।