फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुप्त सूचना पर युवक के कब्जे से 315 बोर देसी कट्टा व दो कारतूस बरामद, भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने एक युवक को काबू करके उसके कब्जे से देसी कट्टा 315 बोर व दो कारतूस बरामद किए। पुलिस ने आरोपी मनदीप उर्फ कालू (23) वासी शरीफगढ़ को जेल भेज दिया है। थाना शाहाबाद में दर्ज शिकायत में हेड कांस्टेबल रणबीर सिंह ने बताया कि 4 अगस्त को थाना शाहाबाद पुलिस टीम शरीफगढ़ पुल के पास गश्त कर रही थी। तभी पुलिस टीम को सूचना मिली कि मनदीप उर्फ कालू के पास एक देसी कट्टा है। इस समय आरोपी अपने घर पर ही मौजूद है। अगर मौके पर तुरंत छापेमारी की जाए तो आरोपी को काबू किया जा सकता है। सूचना पाकर पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां एक युवक पुलिस टीम को देखकर घर के अंदर जाने लगा। शक होने पर पुलिस ने उसे काबू करके पूछताछ की तथा तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक देसी कट्टा 315 बोर बरामद हुआ। कट्टे के चैंबर को खोलकर जांच की गई तो उसमें से एक कारतूस तथा दूसरा कारतूस उसकी पेंट की जेब से बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके आरोपी को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें