पुलिस ने मारपीट करने एवं जान से मारने की धमकी देने के आरोप में तीन युवकों को नामजद किया है। पुलिस को दी शिकायत में गांव खानपुर जाटान निवासी कृष्ण कुमार ने कहा कि उसकी गांव में दुकान है। वह घर से मोबाइल लेने के लिए चला गया था कि जब वह लाडवा अंडरपास के नजदीक अचार फैक्टरी के सामने पहुंचा तो 3 युवकों ने अचानक आगे आकर उसकी मोटरसाइकिल को रोक लिया। इनमें से एक का नाम युवराज है तथा दो अज्ञात थे। आरोपियों ने उस पर लोहे की रॉड से हमला किया और जब वह इस लड़ाई में सड़क पर गिर गया तो तीनों युवकों ने उसकी बुरी तरह से पिटाई की। उसे पता चला है कि यह युवक गांव त्यौड़ा के बलबीर कश्यप के घर आए हुए थे। शिकायत में कहा गया कि उन्होंने जाते जाते उसे जान से मारने की धमकी दी।