फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनआरआई महिला के घर से चोरी का मामला : पुलिस ने युवक सहित उसकी ताई को किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। एक महीना पहले एनआरआई महिला के घर से जेवर व विदेशी मुद्रा चोरी करने के मामले में पुलिस ने एक महिला सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी खुशप्रीत सिंह और उसकी ताई लखविंद्र कौर निवासी खेड़ी शीशगरां सहित छह आरोपियों को पकड़ चुकी है। आरोपी महिला ने चुराए गए जेवर को फाइनेंस कंपनी में गिरवी रखा है।
थाना सदर पिहोवा में सात मार्च को दर्ज शिकायत में राज कौर निवासी गांव चननपुरा छैलो ने बताया था कि उसकी बहन सतवंत कौर निवासी स्याणा खुर्द अपने परिवार के साथ जर्मनी में रहती है। वह उसके मकान की देखरेख करती है। कुछ दिन पहले उसकी छोटी बहन परमिंद्र कौर की मौत हो गई थी। इसलिए तीन मार्च को करीब तीन साल बाद उसकी बड़ी बहन सतवंत कौर अपने गांव आई थी। छह मार्च को वह अपनी छोटी बहन के भोग में शामिल होने के लिए गांव चननपुरा छैलो गए थे। अगली सुबह पड़ोसी ने मोबाइल कॉल कर उनके घर का ताला टूटा होने की सूचना दी थी। वह गांव वापस आए तो उनके घर के सभी कमरों के ताले टूटे हुए थे।
विज्ञापन

चोर घर की अलमारी में रखे बैग से 25 तोले सोने के जेवर तथा 1100 यूरो चोरी कर ले गए थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच करते हुए 20 मार्च को आरोपी जगदीश निवासी तिलक काॅलोनी व अखिलेश पासवान निवासी पिहोवा को प्रोडक्शन वारंट गिरफ्तार करके चोरीशुदा जेवर बरामद किए थे। 26 मार्च को पुलिस ने दो और आरोपी गुरवीर सिंह उर्फ बीरू निवासी पुराना बाजार व संदीप उर्फ संजू निवासी गुलडेहरा को गिरफ्तार करके बकाया जेवर बरामद किए थे। अदालत के आदेश से चारों को कारागार भेज दिया था।
विज्ञापन


महिला को कारागार और आरोपी का रिमांड लिया
थाना सदर पिहोवा के प्रबंधक सतीश कुमार ने बताया कि आगामी जांच करते हुए उनकी टीम ने आरोपी खुशप्रीत और उसकी ताई को गिरफ्तार किया। अदालत के आदेश से आरोपी महिला को कारागार और खुशप्रीत को चार दिन के रिमांड पर लिया है। आरोपी महिला ने चुराए गए जेवर को एक फाइनेंस कंपनी में गिरवी रखा हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें