फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीकृष्णा राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज में एमबीबीएस परीक्षा का मामला : तीसरी आंख से खुला परीक्षा में नकल का राज

Tue, 04 Apr 2023 02:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। श्रीकृष्णा राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज में पिछले माह हुई एक निजी कॉलेज की एमबीबीएस परीक्षा में कथित नकल का मामला पूरे कॉलेज व श्रीकृष्णा आयुष विश्वविद्यालय में चर्चा का विषय बना हुआ है। करीब एक माह पहले हुए इस मामले में आज तक भी स्थानीय स्तर पर कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है। आयुष विश्वविद्यालय की ओर से शिकायत के साथ सीसीटीवी फुटेज भी मेडिकल एवं साइंस यूनिवर्सिटी रोहतक को सौंप दी गई है। हालांकि पुलिस तक भी मामला पहुंचाया गया था।
अब चर्चा है कि परीक्षा नियंत्रक सीसीटीवी कैमरे पर निगरानी न रखते तो शायद यह मामला ही उजागर हो पाता। अब मेडिकल एवं साइंस यूनिवर्सिटी की ओर से इस संबंध में क्या कार्रवाई की जाती है, यह समय आने पर ही पता चल सकेगा। पिछले माह मेडिकल एवं साइंस यूनिवर्सिटी की ओर से एक निजी कॉलेज की एमबीबीएस परीक्षा के लिए यहां केंद्र बनाया गया था। परीक्षा नियंत्रक ने परीक्षा में नकल करते हुए छात्रों को सीसीटीवी कैमरे के जरिए देख लिया था। आरोप है कि छात्रों ने आंसरशीट भी बदली थी।
विज्ञापन

श्रीकृष्णा राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज शिक्षक संघ के प्रधान रहे डॉ. अशोक राणा का कहना है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करने के बाद ही कार्रवाई की जानी चाहिए। उनका कहना है कि यहां के स्थानीय प्रशासन की अनुमति के बिना ही परीक्षा केंद्र बनाया गया था तो वहीं परीक्षा में ड्यूटी भी श्रीकृष्णा आयुष विश्वविद्यालय के स्नात्तकोत्तर विद्यार्थियों की लगा दी गई।
विज्ञापन


रोहतक यूनिवर्सिटी करेगी मामले की जांच : डॉ नरेश
श्रीकृष्णा आयुष विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डॉ. नरेश कुमार भार्गव का कहना है कि इस मामले में मेडिकल एवं साइंस यूनिवर्सिटी रोहतक ही जांच कर आगे कार्रवाई करेगी। यह अधिकार उसी यूनिवर्सिटी प्रशासन का है। यहां से शिकायत के साथ-साथ सीसीटीवी फुटेज भिजवा दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें