फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

36 किलो अफीम पकड़ने जाने का मामला : सप्लायर की तलाश के साथ संपत्ति का ब्योरा जुटा रही पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। सीआईए-दो ने चाचा-भतीजा को अफीम बेचने वाले सप्लायर की तलाश आरंभ कर दी है। टीम अफीम के साथ पकड़े गए आरोपियों के बैंक खातों के साथ उनकी संपत्ति का ब्यौरा खंगाल रही है। 36 किलो अफीम के साथ पकड़े गए आरोपी पंजाब सिंह, गुरविंद्र सिंह, सेवा सिंह व जीत बासु को पुलिस ने 10 दिन के रिमांड पर लिया है। रिमांड पर आरोपियों से पूछताछ चल रही है। इसके साथ ही सीआईए की दो टीम सप्लायर और आरोपियों की संपत्ति का ब्योरा खंगालने में लगी है ताकि पता चला पाए कि आरोपियों ने इस कारोबार से कितनी संपत्ति अर्जित कर रखी है।
विज्ञापन

उधर, पुलिस पहले ही साफ कर चुकी है कि आरोपी अफीम की बड़ी खेप से मोटा मुनाफा कमाना चाहते थे। आरोपी सेवा सिंह लंबे समय से नशीले पदार्थों के धंधे में संलिप्त है, जिसके खिलाफ पंजाब में मामला भी दर्ज है। करीब दो साल पहले उसने अपने भतीजे पंजाब सिंह को अपने साथ शामिल किया। इसके अलावा तीसरा आरोपी गुरविंद्र सिंह भी आरोपियों का रिश्तेदार है।


पूछताछ में होगा खुलासा
सीआईए-दो के प्रभारी मोहन लाल ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों को रिमांड पर ले रखा है। उनसे पूछताछ चल रही है। आरोपियों से अफीम का दाम और उसकी रकम के बारे में पूछताछ जारी है। साथ ही सप्लायर के बारे में पूछताछ चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें