फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवानिवृत्त दंपती पर फायरिंग का मामला : आरोपियों की शिनाख्त के लिए खंगाले जा रहे सीसीटीवी कैमरे

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। सपड़ा कॉलोनी में चोरी करने के बाद सेवानिवृत्त दंपती पर फायरिंग कर जख्मी करने के मामले में अभी पुलिस के साथ आरोपियों का कोई सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस की तीन टीम जांच में जुटी है।
गौरतलब है कि सपड़ा काॅलोनी निवासी अशोक कुमार के घर पर रविवार रात को चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। रात को करीब आठ बजे अशोक कुमार व उसकी पत्नी रिटायर्ड प्रिंसिपल कमलेश कौशल सैर के लिए निकल जाता हैं और करीब नौ बजे के बाद ही
विज्ञापन

घर वापिस पहुंचते है, मगर रविवार को ही बेटे ने फोन कर माता-पिता को कहा था कि वह घर आ रहा है वे भी सैर से जल्दी लौट आएं। घर पहुंचते ही दंपती ने देखा कि दरवाजे खुले हैं, अंदर जाकर देखा तो चोर घर से चोरी कर रहे थे। उन्होंने चोरों को पकड़ लिया, मगर उनके तीसरे साथी ने दंपती पर गोली चला दी थी। जिससे कमलेश कौशल गंभीर रूप से घायल हो गई थी। शहर के पाश इलाके में हुई इस वारदात से शहर वासी भी भयभीत हैं। कालोनी में पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा सहित कई बड़े बिजनेस मैन रहते हैं। पुलिस ने सोमवार को कालोनी की विभिन्न सड़कों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की थी। वहीं घटनास्थल के समीप एक मकान में चले सीसीटीवी कैमरों को बारीकी से खंगाला था।
विज्ञापन


पुलिस की तीन टीमें कर रही मामले की जांच
पुलिस उप-अधीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस की तीन टीमें वारदात का सुराग लगाने में जुटी हैं। पुलिस की टीमों ने कालोनी की विभिन्न गलियों में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की है। इसके साथ ही चोरी की वारदात के मकान के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की गहनता से जांच की गई। जल्द ही आरोपियों का सुराग लगा लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें