कुरुक्षेत्र। सपड़ा कॉलोनी में रविवार रात चोरी करने के बाद सेवानिवृत्त दंपती पर फायरिंग कर जख्मी करने के मामले में पुलिस आरोपियों की धरपकड़ के लिए जगह-जगह दबिश रही है। पुलिस ने जल्द ही मामले को सुलझाने का दावा किया है। इससे पहले पुलिस ने घटनास्थल के साथ कई कॉलोनी और शहर में सीसीटीवी फुटेज खंगाली थी। थाना कृष्णा गेट में दर्ज शिकायत में अशोक कुमार ने बताया था रविवार रात वह अपनी पत्नी के साथ घर आया तो मेन गेट पर लगा ताला टूटा पड़ा था। मकान के अंदर दो युवक खड़े थे। उन्होंने शोर मचाया तो दोनों युवकों ने भागने का प्रयास किया, जिनमें से एक युवक को उसने पकड़ लिया था। उसी समय बाहर से एक अन्य युवक फायरिंग करता हुआ उनकी ओर आया, जिसमें उसकी पत्नी के पैर और पेट में गोली लग गई थी।
आरोपियों की धरपकड़ के लिए दी जा रही दबिश
सीआईए-दो के प्रभारी मोहन लाल ने बताया कि पुलिस आरोपियों की धरपकड़ के लिए दबिश दे रही है। इससे पहले घटनास्थल से मोबाइल डंप उठाने के साथ सीसीटीवी फुटेज खंगाली गई। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।