संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। थीम पार्क में लगे पशु मेले में गोलियां चलाने के मामले में सीआईए समेत पुलिस की दो टीमें आरोपियों की तलाश कर रही हैं। 24 घंटे से ज्यादा समय बीतने के बाद किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है, जबकि पुलिस की दोनों टीम आरोपियों के ठिकाने पर दबिश दे रही हैं।
थाना कृष्णा गेट में दर्ज शिकायत में अंकुर रावत निवासी फ्रांसवाला जिला कैथल ने बताया था कि वह 10 जनवरी को अपनी मुर्रा नस्ल की भैंस को मेले में आया था। इस मेले में अजय सुंदरेहडी झज्जर भी अपनी मुर्राह भैंस लेकर आया था। प्रतियोगिता में मेला आयोजक की कमेटी ने उसकी भैंस को अच्छी नस्ल की घोषित किया था, जिस पर अजय ने आपत्ति जताई थी। इसे लेकर उसने एक दरखास्त भी कमेटी को दी थी। आरोपी उसकी भैंस को प्रतियोगिता से बाहर करवाना चाहता था, मगर निर्णायक मंडल ने उसकी भैंस को प्रतियोगिता से बाहर करने को मना कर दिया था। इसी बात से नाराज अजय सुंदरेहडी, मनजीत मलिक भैंसवाल, रणजीत मलिक भैंसवाल व चार अन्य युवक अपने हाथों में बंदूक ले कर आए और निर्णायक मंडल के मंजेस मलिक समेत अन्य सदस्य के ऊपर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी थी। वारदात करने के बाद सभी आरोपी हथियारों को लेकर अपनी गाड़ियों में भाग निकले थे। शिकायत पर पुलिस ने अजय, मनजीत व रणजीत को नामजद करते हुए अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया था।
पुलिस दे रही आरोपियों के ठिकानों पर दबिश ः सीआईए-एक के प्रभारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपियों की धरपकड़ के लिए दो टीमें काम कर रही हैं। आरोपियों के ठिकानों पर पुलिस ने दबिश दी थी लेकिन सुराग नहीं लग पाया है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
11सीटीके02 : किला रोड बाजार के सामने बने सार्वजनिक शौचालय के बाहर लगी महिलाओं की लाइन।
11सीटीके02 : किला रोड बाजार के सामने बने सार्वजनिक शौचालय के बाहर लगी महिलाओं की लाइन।
11सीटीके02 : किला रोड बाजार के सामने बने सार्वजनिक शौचालय के बाहर लगी महिलाओं की लाइन।
11सीटीके02 : किला रोड बाजार के सामने बने सार्वजनिक शौचालय के बाहर लगी महिलाओं की लाइन।