फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरस्वती तीर्थ से बरामद भ्रूण का मामला : अनुभवी चिकित्सक या दाई ने कराया था गर्भपात

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। पिहोवा के सरस्वती तीर्थ से शनिवार को बरामद हुए पांच माह भ्रूण रविवार को पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम के बाद भ्रूण को शाहाबाद की हेल्पर्स सोसायटी को सौंप दिया गया। वहीं पोस्टमार्टम में चौकाने वाला खुलासा हुआ है। यह भ्रूण पांच से छह महीने के लड़के का था। किसी अनुभवी चिकित्सक और दाई द्वारा यह गर्भपात कराया गया था।
विज्ञापन

बता दें शनिवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे तीर्थ के आसपास रहने वाले कुछ बच्चे घाट में नहा रहे थे। तभी उनकी नजर एक बड़े पॉलिथीन पर पड़ी और उसे खोलकर देखा। उसमें बच्चा पड़ा देखकर पुरोहितों को सूचना दी। पुरोहितों ने मौके पर पहुंचकर भ्रूण को देखकर पुलिस को सूचित किया था। पुलिस ने भ्रूण को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। साथ ही पुलिस ने सुल्तान निवासी पिहोवा की शिकायत पर मामला दर्ज किया था।

अनुभवी चिकित्सक ने कराया गर्भपात
फॉरेंसिक विशेषज्ञ डॉ. नरेश सैनी ने बताया कि यह भ्रूण पांच से छह महीने था, जिसके अंग पूरी तरह से विकसित हो चुके थे। किसी अनुभवी चिकित्सक या दाई ने गर्भपात कराया था, क्योंकि भ्रूण आरनोल नाभि से जुड़ी कोशिका और प्लेसेंटा का सही प्रकार से काटा गया था। यह काम कोई अनुभवी चिकित्सक और दाई ही कर सकती है। साथ ही यह गर्भपात दो-तीन दिन पहले कराया गया और बाद में भ्रूण को फेंक दिया।
विज्ञापन


संस्था ने किया संस्कार
थाना शहरी प्रभारी गुलाब सिंह ने बताया कि रविवार को भ्रूण का पोस्टमार्टम कराया गया। साथ ही डीएनए के भ्रूण की दो हड्डियों के सैंपल लिए गए हैं ताकि उसके माता-पिता से उसके डीएनए का मिलान किया जा सके। संस्कार के लिए भ्रूण को हेल्पर्स सोसायटी शाहाबाद को सौंपा गया है। पुलिस गहनता से मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें