फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज प्रताड़ना के दो मामलों में 14 पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
दहेज प्रताड़ना के दो अलग-अलग मामले में पुलिस में उनके ससुराल पक्ष के 14 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किए है। दोनों मामलों में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन

शाहाबाद वासी रतिया खान पुत्री पोलाखान ने शिकायत में कहा कि परिजनों ने उसका निकाह वर्ष 2015 में परवेश खान निवासी कोतारखाना यमुनानगर से किया था। निकाह के कुछ वर्ष बाद से ससुराल पक्ष के परवेज खान, तालिब खान, मतयूब खान, नसीमा खान, सभरी खातून, रीना खातून, शोकी खान व समीना, रजनी शाह आदि उसे दहेज के लिए मारपीट व प्रताड़ित करते आ रहे हैं। दूसरे मामले में कस्बा बाबैन के गांव की एक महिला ने भी शिकायत में कहा कि परिजनों ने उसकी शादी दिसंबर 2018 में कमल निवासी चीका जिला कैथल के साथ की थी। शादी के बाद से कमल, तरसेम, उषा, अरुण, गोल्डी, सोनिया आदि उसे दहेज के लिए मारपीट व प्रताड़ित करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें