फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: जाति बोधक शब्द कहने और चोटिल करने पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
इस्माईलाबाद। काठगढ़ रोड पर एक युवक पर तीन-चार युवकों द्वारा हमला करने का मामला सामने आया है। गांव शेरगढ़ वासी साजन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 16 जनवरी को सायं अपनी बाइक पर सवार होकर इस्माईलाबाद आ रहा था। जब वह काठगढ़ रोड पर स्थित गोशाला के निकट पहुंचा तो तीन-चार युवकों ने अपनी बाइक को उसकी बाइक के आगे अड़ाकर रोक लिया।
विज्ञापन

इनमें सिद्धार्थ व रोहित उर्फ कोको शामिल थे। उन्होंने उसको जाति बोधक शब्द बोलते हुए उस पर हमला कर दिया। उन्होंने उसके सिर पर गरारी आदि नुकीली चीजों से वार किए, जिससे उसके सिर पर गंभीर चोटें आई। वह खून देखकर घबरा गया। सड़क पर गिर गया। उसके बाद भी उसको लात व मुक्के मारने लगे। इसी समय उसका दोस्त शिवम व गांव का राजेश मौके पर आ गए। उन्होंने उनके चुंगल से उसको छुड़वाया। उसको कुरुक्षेत्र के अस्पताल में दाखिल कराया गया। जहां पर उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने साजन की शिकायत पर हमलावर युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें