फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: छात्रा से छेड़छाड़ और मारपीट के आरोप में केस

Tue, 30 Apr 2024 05:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में छात्रा से छेड़छाड़, गाली-गलौज और मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। थाना केयूके में दर्ज शिकायत में आदमपुर जिला हिसार की रहने वाली छात्रा ने बताया कि वह कुवि में बीएड प्रथम वर्ष की छात्रा है और यहां पर छात्रावास में रह रही है। रविवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे वह अपने दोस्त के साथ लाइब्रेरी जा रही थी। इस दौरान बाइक सवार तीन युवक उनके पास से होकर गए। थोड़ा आगे जाने के बाद वे वापस मुड़कर आए और उसे मुक्का मार दिया। उसने शोर मचाया तो आरोपी उसके साथ गाली-गलौज करते हुए फरार हो गए। शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें