फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: कार्ड धारक स्वयं मोबाइल से कर सकते हैं डाटा अपडेट

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जिला खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले नियंत्रक ने कहा कि खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग हरियाणा चंडीगढ़ के दिशा-निर्देशानुसार कुरुक्षेत्र जिले के सभी बीपीएल व एएवाई श्रेणी के कार्ड धारकों को जिले के प्रत्येक बीपीएल व एएवाई राशन कार्ड में दर्ज सभी सदस्यों का इकेवाईसी अपडेट/वेरिफिकेशन का कार्य जल्द से जल्द पूर्ण किया जाना है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह कार्य कार्ड धारक की ओर से स्वयं मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से फेशियल ई केवाईसी से किया जाना है। इस कार्य के लिए अब कार्ड धारक को राशन डिपो पर जाने की आवश्यकता नहीं है। बीपीएल व एएवाई राशन कार्ड धारक अपने मोबाइल के गूगल प्ले स्टोर से मेरा ई केवाईसी मोबाइल एप्लीकेशन डाउनलोड करें तथा ईकेवाईसी पर क्लिक करें। उन्होंने कहा कि कार्ड धारक को इस एप में हरियाणा राज्य का चुनाव करके राशन कार्ड में दर्ज आधार नंबर दर्ज करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें