फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक व कार की भिडंत में 22 वर्षीय युवती की मौत, 4 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल रोड पर गांव थाना बस अड्डे के पास ट्रक व कार की भिड़ंत में एक युवती की मौत हो गई तथा कार में सवार अन्य चार लोग घायल हो गए। युवती की 22 वर्षीय महक निवासी गांव अकबरपुर अंबाला के रुप में हुई। पुलिस में दर्ज शिकायत में कैलाश निवासी नारायणगढ़ के गांव अकबरपुर (अंबाला) ने कहा कि 8 सितंबर को वह अपने परिवार के साथ अपनी कार में बागड़ (राजस्थान) में पूजा अर्चना के लिए गए थे। उनके साथ दूसरी कार में उनके गांव के ही देवल शर्मा, गौरव, ममता, महक व दर्पण भी गए थे। वापसी के दौरान देवल शर्मा की कार उनकी कार के आगे चल रही थी। बुधवार देर रात गांव थाना बस अड्डे के पास देवल शर्मा की कार के आगे चल रहे ट्रक चालक ने साइड में ढाबा देखकर अचानक अपने ट्रक की ब्रेक लगा दी। ट्रक की अचानक ब्रेक लगते ही पीछे से आ रही देवल शर्मा की कार ट्रक के पीछे टकरा गई। जिससे कार में सवार सभी 5 लोग घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना पाकर एक एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को लेकर पिहोवा के सरकारी अस्पताल की ओर चल दी। लेकिन अधिक चोटें लगने के कारण महक ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक को मौके पर छोड़ फरार हो गया। पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें