इस्माईलाबाद। होटल के बाहर खड़ी बोलेरो को चोर चुराकर फरार हो गए। चालक जागरण से लौटते हुए होटल में खाना खाने के लिए रुका था। सोनू शर्मा निवासी अहरू कलां जिला पटियाला पंजाब ने शिकायत में बताया कि वह जागरण करने काम करता है। 30 अगस्त को वह अपनी बोलेरो से अंबाला से अपने घर जा रहा था। रास्ते में वह होटल के सामने गाड़ी खड़ा करके खाना खाने चला गया। करीब 10 बजे बाहर आया तो उसकी गाड़ी चोरी हो गई थी। शिकायत पर मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।