फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानदार की पिटाई कर कार छीनी, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। रादौर रोड पर एक दुकानदार की पिटाई कर तीन आरोपियों ने कार की चाबी छीन ली और कार लेकर फरार हो गए कार में साइन किए हुए दो चेक व एक लाख 96 हजार 400 रुपये रखे थे। दुकानदार की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
लाडवा थाने में दी गई शिकायत में डिंपल ने बताया रादौर रोड पर उसकी लोहे की पत्ती व एंगल की दुकान है। वह तीन फरवरी को शाम छह बजे अपनी दुकान बंद करने ही वाला था। इसी दौरान गांव बन निवासी रणजीत अपने दो साथियों के साथ उसकी दुकान पर आया और कहने लगा कि उसके भाई साहिल ने उसके उधार के रुपये नहीं दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह कार साहिल के नाम पर है, जिसे वह लेने के लिए आया है। उसके बाद आरोपियों ने उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। एक युवक ने उसके हाथ पकड़ लिए और रणजीत ने जबरन कार की चाबी छीन ली और कार लेकर फरार हो गए। कार में उसके भाई साहिल के साइन किए हुए दो चेक और एक लाख 96 हजार 400 रुपये थे। उस दिन की घटना के बाद वह परिवार सहित रिश्तेदारी में शादी में पंजाब चला गया था। वहां से लौटने के बाद उसने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें