इस्माइलाबाद। गांव ठोल के निकट हाईवे पर कार की जोरदार टक्कर से सात वर्षीय बच्चा बुरी तरह से घायल हो गया और उसकी माता को भी चोटें आई। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
गांव बड़ाम वासी रेखा रानी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने तीन बच्चों के साथ अपने मायके गांव करेलां जा रही थी। गांव ठोल के हाईवे पर स्थित बस स्टैंड पर बस का इंतजार कर रही थी। उसकी गोद में उसका सात वर्षीय बेटा आर्यन था। उसी समय इस्माईलाबाद की ओर से आए एक कार चालक ने उसको सीधे टक्कर मार दी, जिससे उसकी गोद से बेटा उछलकर सड़क पर जा गिरा और वह भी कच्चे में गिर गई। इस टक्कर से उसके बेटे के सिर और उसकी टांग पर गंभीर चोटें आईं। कार चालक मौके से फरार हो गया। वह अपने बेटे को लेकर राहगीरों की मदद से अंबाला के आदेश अस्पताल में पहुंची। पुलिस ने महिला की शिकायत पर कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद