फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: आधा किलो अफीम के साथ कार चालक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पिहोवा/ कुरुक्षेत्र। पंजाब बॉर्डर के नजदीक से सीआईए ने एक कार चालक को आधा किलो अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी तारागिर निवासी पिपल खेड़ी जिला पटियाला पंजाब को अदालत से एक दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

सीआईए-एक के प्रभारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि उनकी टीम पिहोवा-पटियाला रोड पर ट्यूकर गांव के पास बंद पड़े टोल टैक्स के पास गश्त कर रही थी। इस दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि तारागिर पंजाब से आकर पिहोवा में अफीम बेचता है। वह आज भी अपनी ऑल्टो कार में पंजाब से ट्यूकर बॉर्डर से होते हुए पिहोवा अफीम बेचने के लिए आएगा। सूचना पर टीम ने ट्यूकर गांव के पास नाकाबंदी कर निगरानी शुरू कर दी। कुछ देर बाद पुलिस को मिली सूचना मुताबिक कार आती दिखाई दी, जिसे शक के आधार पर रुकवाकर चालक को काबू कर उससे पूछताछ की। तलाशी लेने पर कार से आधा किलो अफीम बरामद हुई। आरोपी तारागीर के खिलाफ थाना सदर पिहोवा में मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें