फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: ट्रक की टक्कर से कार क्षतिग्रस्त, चालक गंभीर रूप से घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
इस्माईलाबाद। 18 जून की शाम को राष्ट्रीय राजमार्ग पर इस्माईलाबाद के पास एक ट्रक की टक्कर से खड़ी कार क्षतिग्रस्त हो गई। इस हादसे में कार का चालक सिद्धार्थ गंभीर घायल हो गया। संचित निवासी अग्रोहा जिला हिसार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 18 जून की शाम को वह अपने साथी इंद्र और सिद्धार्थ के साथ चंडीगढ़ जा रहे थे। उन्होंने शौच के लिए कार किनारे रोकी थी, तभी पीछे से एक अनियंत्रित ट्रक आया और उसने उनकी कार को सीधी टक्कर मार दी। इससे उनकी कार क्षतिग्रस्त हो गई। ट्रक चालक मौके से भाग गया, जिसे बाद में अन्य वाहन चालकों की मदद से उसे आगे रोका गया। आरोप है कि ट्रक चालक नशे की हालत में था और उसने गाली-गलौज भी की। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें