कुरुक्षेत्र। नीट एग्जाम को बेहतर ढंग से कराने के लिए रोडवेज की तरफ से भी सार्थक प्रयास किए गए हैं। परिवहन विभाग के निर्देश पर 21 जून को परीक्षार्थियों के लिए विशेष तौर पर 17 बसें चलाई जाएंगी। रोडवेज महाप्रबंधक समिंदर सिंह के अनुसार नीट परीक्षा देने वालों की सुविधा के लिए यह बसें नि:शुल्क चलाई जाएंगी, जोकि समय पर निर्धारित केंद्रों पर पहुंचाने में मदद करेंगी, इसलिए किसी भी परीक्षार्थी को पैनिक होने की जरूरत नहीं है। परीक्षा देने वालों को परीक्षा कार्ड दिखाना होगा। उन्हें किसी भी तरह की दिक्कत नहीं आने दी जाएगी। संवाद