फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र में ट्रक से भिड़ी कार में लगी आग: जलने से कैथल के ADA की मौत, दूसरा युवक गंभीर घायल

Sun, 09 Nov 2025 11:47 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)

सार

कार सवार युवक कुरुक्षेत्र की ओर आ रहे थे, इसी दौरान ट्रक में टक्कर हो गई। हादसे के बाद दोनों ओर वाहनों का जाम लग गया तो सूचना मिलने पर पुलिस व फायर बिग्रेड कर्मी भी पहुंचे।
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त कार - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुरुक्षेत्र के ढांड रोड पर गांव खानपुर के समीप रात करीब 12 बजे ट्रक व कार की टक्कर हो गई है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार में आग लग गई और इसमें झुलसे से एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। मृतक युवक गांव हथीरा का रहने वाला रविंद्र है, जो कैथल में एडीए के तौर पर तैनात था। वहीं दूसरे युवक की पहचान गांव बारना के कमल के रूप में हुई है, जिसे रात को ही एलएनजेपी नागरिक अस्पताल से निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि कार सवार युवक कुरुक्षेत्र की ओर आ रहे थे, इसी दौरान ट्रक में टक्कर हो गई। हादसे के बाद दोनों ओर वाहनों का जाम लग गया तो सूचना मिलने पर पुलिस व फायर बिग्रेड कर्मी भी पहुंचे। कड़ी मशक्त कर दोनों युवकों को डॉयल 112 की गाड़ी से नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया, जहां रविंद्र को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं हादसे के बाद कार बुरी तरह से जल गई। आग पर काबू पाने के बाद ही वाहनों की आवाजाही शुरू हो सकी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें