फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: ट्राली से टकराई कार, युवक की दर्दनाक मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। ढांड रोड पर कमोदा बस अड्डे के पास हुए भीषण सड़क हादसे में स्विफ्ट कार सवार एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई जबकि उसके दोस्त बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन

आसपास के लोगों ने कार को काटकर उन लोगों को बाहर निकाला। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। दरअसल, इस कार के चालक ने उसके आगे चल रही ट्राली में तेज रफ्तार से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही ट्रैक्टर-ट्राली भी खदानों में उतर गई। मृतक की शिनाख्त सुखमीत सिंह निवासी फिरोजपुर जिला कैथल के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ ही मामला दर्ज किया है। थाना केयूके में दर्ज शिकायत में जसपाल सिंह निवासी फिरोजपुर ने बताया कि सोमवार रात करीब नौ बजे वह अपने चचेरे भाई सुखमीत सिंह व दोस्त विपिन कुमार निवासी गांव मलिकपुर के साथ फिरोजपुर से विपिन की कार में हरिद्वार जाने के लिए निकले थे। कार विपिन चला रहा था और सुखमीत उसके साथ और वह चालक की सीट के पीछे बैठा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि विपिन हरिद्वार जल्दी पहुंचने के चक्कर में कार को तेज रफ्तार से चला रहा था। अचानक कमौदा गांव के निकट उनकी कार ट्रैक्टर-ट्राली के पीछे घुस गई। हादसे में उनकी गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में सुखमीत बुरी तरह से घायल हो गया था। राहगीरों की मदद से उन्होंने सुखमीत को कार से घायल अवस्था में निकाल कर निजी वाहन से एलएनजेपी अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपी कार चालक विपिन के खिलाफ मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें