फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: पैदल सड़क पार कर रहे व्यक्ति को कार ने मारी टक्कर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


इस्माईलाबाद। पैदल हाईवे पार करते समय एक व्यक्ति को कार चालक ने टक्कर मारी, जिससे घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। राम वृक्ष चौहान वासी गांव सुंदर पुरवा जिला बहराइच उत्तर प्रदेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अग्रवाल फार्म खेडी शहीदां में पिछले चार माह से काम करता और वहीं पर रहता है। उसके साथ भगेलू वर्मा वासी गांव सुंदरपुरवा भी काम करता है। चार मार्च को वह तथा भगेलु वर्मा इस्माईलाबाद से राशन का समान लेकर पैदल वापिस फार्म पर आ रहे थे। भगेलु आगे चल रहा था। जब वे दोनों नेशनल हाइवे 152 पर बने खेडी शहीदां पुल को पार कर दूसरी तरफ जाने लगे तो अंबाला की तरफ से आई एक कार ने भगेलु वर्मा को टक्कर मार दी। अस्पताल में ले जाने पर उसे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें