फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार ने खड़ी बाइक को मारी टक्कर, पिता-पुत्र की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शाहाबाद। अंबाला जीटी रोड पर नौ गजा पीर के पास सड़क के किनारे जूस पी रहे दंपती व उसके बेटे तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में पिता-पुत्र की मौत हो गई। वहीं महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। मृतकों की पहचान जसबीर सिंह व उसके बेटे प्रिंस निवासी गांव गुमटो (करनाल) के रूप में हुई है। महिला सुमन का उपचार निजी अस्पताल में चल रहा है। पिता-पुत्र अपने गांव से अंबाला बलदेव नगर स्थित पासपोर्ट कार्यालय जा रहे थे।
पुलिस को दी शिकायत में गांव गुमटो निवासी मलकीत सिंह ने बताया कि उसका भाई जसबीर सिंह व भतीजा प्रिंस एक बाइक पर और वह अपनी भाभी सुमन के साथ दूसरी बाइक पर सवार होकर गांव गुमटो से बलदेव नगर अंबाला पासपोर्ट कार्यालय के लिए निकले थे। वह जीटी रोड पर गांव संभालखी के नजदीक पहुंचे तो वहां साइड में खड़ी रेहड़ी पर जूस पीने के लिए रुक गए।
विज्ञापन

उसका भाई जसबीर सिंह, भतीजा प्रिंस व भाभी बाइक के नजदीक ही खड़ी थी कि इसी बीच एक अज्ञात कार चालक अपनी कार को लापरवाही से चलाते हुए आया और सीधी टक्कर जसबीर सिंह व प्रिंस की बाइक में मार दी। इस दुर्घटना में वह दोनों सड़क पर गिर गए और पास में खड़ी भाभी भी सड़क पर गिर गई।
विज्ञापन

तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों की मदद से एंबुलेंस का इंतजाम करके तीनों को आदेश अस्पताल मोहड़ी में दाखिल करा दिया। उसके भतीजे प्रिंस को चिकित्सकों ने उसे मृत को घोषित कर दिया, जबकि उसके भाई जसबीर सिंह की इलाज के दौरान मौत हो गई। उसकी भाभी को काफी चोटें आई, जिसका इलाज चल रहा है। भीड़ का फायदा उठाकर कार चालक फरार हो गया। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें