फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर लगने से बाइक सवार केयू में कार्यरत सुरक्षा कर्मी की मौत, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
छोटे रेलवे स्टेशन के पास कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के सुरक्षा कर्मी की बाइक में अज्ञात कार चालक ने टक्कर मार दी, जिससे सुरक्षा कर्मी की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया है। पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शाहाबाद वासी रसमीत सिंह ने कृष्णा गेट थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि उसके पिता सुरजीत सिंह कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में सुरक्षा कर्मी के पद पर तैनात हैं। शनिवार को उसके पिता बाइक पर सवार होकर शाहाबाद से अपनी ड्यूटी के लिए केयू जा रहे थे। जैसे ही उसके पिता छोटे रेलवे स्टेशन के पास पहुंचे तभी तेज गति व लापरवाही से कार चलाते हुए चालक ने उसके पिता की बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से उसके पिता बाइक सहित सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलावस्था में एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें