फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: कैंटर चालक को 60 लाख रुपये के नशीले पदार्थ के साथ पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। एंटी नारकोटिक्स सेल ने जीटी रोड पर एक कैंटर से 60 लाख रुपये का नशीला पदार्थ पकड़ा। इस नशीले पदार्थ को कैंटर में सामान के बीच में छुपाया गया था। तलाशी लेने पर कैंटर से 20 किलो 800 ग्राम अफीम बरामद हुई। पुलिस ने कैंटर चालक यशपाल निवासी राजपुरा जिला पटियाला को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने कैंटर को भी कब्जे में लिया है। आरोपी मणिपुर से अफीम लेकर पंजाब जा रहा था।
विज्ञापन

एएनसी प्रभारी मनदीप सिंह ने बताया कि पिपली चौक पर गश्त करते हुए टीम को सूचना मिली कि यशपाल मणिपुर से सस्ते दाम पर अफीम खरीदता है, जिसे पंजाब में महंगे दाम पर सप्लाई किया जाता है। आरोपी आज भी मणिपुर से अफीम लेकर पंजाब में जाएगा। कुछ ही समय बाद पिपली से होकर गुजरेगा। सूचना पर टीम ने देवीलाल पार्क के सामने पिपली पुल से पहले नाकाबंदी कर निगरानी शुरू कर दी। कुछ देर बाद करनाल की तरफ आए कैंटर चालक को रोककर पुलिस ने पूछताछ की तथा उसकी तलाशी ली। तलाशी लेने पर आरोपी से कोई नशीला पदार्थ बरामद नहीं हुआ, मगर कैंटर में रखे सामान की तलाशी ली तो 20 किलो 800 ग्राम अफीम बरामद हुई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करीब 60 लाख बताई जा रही है। आरोपी के खिलाफ थाना सदर थानेसर में मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को अदालत के आदेश से 13 दिन के रिमांड पर लिया गया है।

बाक्स
साढ़े सात माह में पकड़ी 70 किलो अफीम
पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र सिंह भौरिया ने प्रेस वार्ता में बताया कि बीते साढ़े सात माह में जिला पुलिस ने 70 किलो 574 ग्राम अफीम पकड़ी है। इस अफीम की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब दो करोड़ रुपये है। उन्होंने कहा कि धर्मनगरी को नशा मुक्त बनाना उनकी प्राथमिकता है। नशे को जड़ से खत्म करना और नशे से जुड़े कारोबारियों को कारागार भेजने के साथ उनकी संपत्ति को भी अटैच किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें