फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: मनीषा हत्याकांड के विरोध में कैंडल मार्च, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। भिवानी जिले के लोहारू में 19 वर्षीय शिक्षिका मनीषा स्वामी की निर्मम हत्या के विरोध में शहर के विभिन्न सामाजिक और धार्मिक संगठनों ने एकजुट होकर कैंडल मार्च निकाला। यह मार्च देवीलाल चौक से महाराणा प्रताप चौक तक आयोजित किया गया। प्रदर्शनकारियों ने मनीषा को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए दो मिनट का मौन धारण किया और हत्यारों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। संगठनों ने पुलिस प्रशासन से इस जघन्य अपराध के दोषियों को कठोर सजा देने का आग्रह किया। मार्च के दौरान नारेबाजी के साथ सरकार और पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए गए। सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह घटना महिलाओं की सुरक्षा पर गंभीर प्रश्नचिह्न है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही आरोपियों को पकड़ा नहीं गया तो बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। मार्च में दीपक गिल, अभिमन्यु, राम सेवादल, बैरागी धर्मशाला के सुशील, ज्ञान, हरिओम, दशमा और अक्षय सहित सैकड़ों शहरवासी शामिल हुए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें